Jesus Welcome Back: प्रभु यीशु मसीह की वापसी का स्वागत कैसे करें

अंतिम दिनों में प्रभु वास्तव में कैसे आएंगे

अंतिम दिनों में प्रभु वास्तव में कैसे आएंगे, Jesus welcome back, Almighty god, holy spirit, holy bible verses, bible study, सर्वशक्तिमान परमेश्वर,
अंतिम दिनों में प्रभु वास्तव में कैसे आएंगे

 प्रभु यीशु मसीह के आने के बारे में कुछ जानकारी आप लोगों को पास में मैं लेकर आया हूं

अनुग्रह के युग में, प्रभु यीशु ने अपने अनुयायियों से वादा किया, "और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो" (यूहन्ना 14:3)। उन्होंने यह भविष्यवाणी भी की, "क्योंकि जैसे बिजली पूर्व से निकलकर पश्‍चिम तक चमकती है, वैसे ही मनुष्य के पुत्र का भी आना होगा" (मत्ती 24:27)। अंत के दिनों में, जैसे कि उसने स्वयं प्रतिज्ञा की और पहले से ही कह दिया, परमेश्वर ने वचन का उपयोग कर के, प्रभु यीशु के छुटकारे के कार्य की नींव पर न्याय, ताड़ना, शुद्धिकरण और उद्धार का कार्य करने के लिए पुनः देह धारण किया है और दुनिया के पूर्व में—चीन—में अवतीर्ण हुआ है। इसमें बाइबिल की ये भविष्यवाणियाँ कि "पहले परमेश्‍वर के लोगों का न्याय किया जाए" (1 पतरस 4:17)। "जिसके कान हों वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है" (प्रकाशितवाक्य 2:7)। भी पूरी हो गयी हैं। अंत के दिनों के परमेश्वर के कार्य ने अनुग्रह का युग समाप्त कर दिया और राज्य का युग आरंभ किया। जैसे—जैसे ही सर्वशक्तिमान परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार मुख्यभूमि चीन में तेजी से फैला, तो सभी धर्मों और संप्रदायों के लोग जिन्हें सत्य से प्रेम है और जो परमेश्वर के अवतरण के लिए तरस रहे हैं, उन्होंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़कर उन्हें सत्य के रूप में, परमेश्वर की वाणी के रूप में पहचाना। God Words Life Entry.

उन्हें यकीन हो गया कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही लौटकर आया प्रभु यीशु है और उन सभी ने एक-एक करके सर्वशक्तिमान परमेश्वर को स्वीकार कर लिया। इस तरह सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया का जन्म हुआ। जैसा कि तथ्यों से सिद्ध हुआ है, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया पूरी तरह से परमेश्वर के अवतरण और कार्य के परिणामस्वरूप अस्तित्व में आयी। इसे किसी व्यक्ति द्वारा स्थापित नहीं किया गया था। क्योंकि सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के चुने हुए लोग सर्वशक्तिमान परमेश्वर के नाम से प्रार्थना करते हैं, उसके कार्य के अनुसार चलते हैं, और उसके द्वारा व्यक्त सभी सत्यों को स्वीकार करते हैं। इस प्रकार यह स्पष्ट है कि ये चुने हुए लोग किसी मनुष्य में विश्वास करने के बजाय, मसीह में विश्वास करते हैं जो अंत के दिनों में देहधारी हुआ व्यावहारिक परमेश्वर है जो देह में साकार हुआ आत्मा है। बाह्य रूप से, सर्वशक्तिमान परमेश्वर मनुष्य के एक साधारण पुत्र से अधिक कुछ नहीं है, किंतु सार रूप में वह परमेश्वर के आत्मा का मूर्तरूप है और सत्य, मार्ग और जीवन है। उसका कार्य और वचन परमेश्वर के आत्मा की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति हैं और परमेश्वर की व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति हैं। इसलिए वह व्यावहारिक परमेश्वर है जो देहधारी हुआ है।


1991 में, सर्वशक्तिमान परमेश्वर, अंत के दिनों के मसीह ने, चीन में आधिकारिक रूप से अपनी सेवकाई आरंभ की। फिर उसने लाखों वचन व्यक्त किए और अंत के दिनों में महान श्वेत सिंहासन के न्याय का कार्य आरंभ किया। जैसे कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन कहते हैं, "न्याय का कार्य परमेश्वर का अपना कार्य है, इसलिए स्वाभाविक रूप से इसे परमेश्वर द्वारा ही किया जाना चाहिए; उसकी जगह इसे मनुष्य द्वारा नहीं किया जा सकता। चूँकि न्याय सत्य के माध्यम से मानवजाति को जीतना है, इसलिए परमेश्वर के अभी भी मनुष्यों के बीच इस कार्य को करने के लिए देहधारी छवि के रूप में प्रकट होने का सवाल ही नहीं उठता। अर्थात्, अंत के दिनों में मसीह दुनिया भर के लोगों को सिखाने के लिए और उन्हें सभी सच्चाइयों का ज्ञान कराने के लिए सत्य का उपयोग करेगा। यह परमेश्वर के न्याय का कार्य है" (वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, मसीह न्याय का कार्य सत्य के साथ करता है)। "अंत के दिनों में परमेश्वर वचनों का कार्य करता है, और ऐसे वचन पवित्र आत्मा के वचन हैं, क्योंकि परमेश्वर पवित्र आत्मा है और वह देहधारी भी हो सकता है; इसलिए, पवित्र आत्मा के वचन, जैसे अतीत में बोले गए थे, आज देहधारी परमेश्वर के वचन हैं। ... कार्य करने और वचन बोलने की खातिर परमेश्वर के लिए देहधारण करना ज़रूरी है; अन्यथा उसका कार्य अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर सकता" (वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, वो मनुष्य, जिसने परमेश्वर को अपनी ही धारणाओं में सीमित कर दिया है, किस प्रकार उसके प्रकटनों को प्राप्त कर सकता है?)। अंत के दिनों के मसीह की उपस्थिति और कथनों के कारण, बहुत अधिक लोग जो सत्य के प्यासे और सत्य की खोज करते हैं, जीत लिए गए हैं और सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन से शुद्ध हो चुके हैं। वे परमेश्वर के न्याय और ताड़ना में परमेश्वर के अवतरण और उद्धारक की वापसी को देख चुके हैं।


सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया सर्वशक्तिमान परमेश्वर—लौटकर आया प्रभु यीशु– अंत के दिनों के मसीह के अवतरण और काम की वजह से और उसके धार्मिक न्याय और ताड़ना के अधीन अस्तित्व में आयी। कलीसिया में उन सभी लोगों का समावेश है जो वास्तव में अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार करते हैं और परमेश्वर के वचन द्वारा जीते और बचाये जाते हैं। इसे पूरी तरह से सर्वशक्तिमान परमेश्वर द्वारा व्यक्तिगत रूप से स्थापित किया गया था और व्यक्तिगत रूप से उसके द्वारा मार्गदर्शन और चरवाही की जाती है। इसे किसी व्यक्ति द्वारा स्थापित नहीं किया गया था। यह एक ऐसा तथ्य है जिसे सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के सभी चुने हुए लोगों द्वारा स्वीकार किया गया है। देहधारी परमेश्वर द्वारा उपयोग किया जाने वाला कोई भी व्यक्ति परमेश्वर द्वारा पूर्वनियत होता है, और उसे परमेश्वर द्वारा व्यक्तिगत रूप से नियुक्त और सत्यापित किया जाता है, ठीक वैसे ही जैसे यीशु ने व्यक्तिगत रूप से बारह शिष्यों को चुना और नियुक्त किया था। जो लोग परमेश्वर द्वारा उपयोग किए जाते हैं, वे केवल उसके काम में ही सहयोग करते हैं, वे कभी परमेश्वर के बदले में उसका कार्य नहीं कर सकते। 

क्योंकि भ्रष्ट इंसान सत्य से रहित है, वह कभी सत्य व्यक्त नहीं कर सकता, कलीसिया की स्थापना करने की तो बात ही दूर है, कलीसिया उन लोगों द्वारा स्थापित नहीं की गई थी जो परमेश्वर द्वारा उपयोग किए जाते हैं, न ही परमेश्वर के चुने हुए लोग उन पर विश्वास करते हैं या उनका अनुसरण करते हैं। अनुग्रह के युग की कलिसीयाओं की स्थापना पौलुस और अन्य प्रेरितों द्वारा नहीं की गई थी, बल्कि ये प्रभु यीशु के काम के परिणाम थे और इन्हें स्वयं प्रभु यीशु द्वारा स्थापित किया गया था। इसी तरह, अंत के दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया उन लोगों द्वारा स्थापित नहीं की गई है जिन्हें परमेश्वर द्वारा उपयोग किया गया था बल्कि यह सर्वशक्तिमान परमेश्वर के काम का परिणाम है। परमेश्वर द्वारा उपयोग किया जाने वाला इंसान, मनुष्य का कर्तव्य करते हुए, केवल कलीसियाओं का सिंचन, पोषण, और उनका मार्गदर्शन करता है। यद्यपि परमेश्वर के द्वारा उपयोग किए जाने वाले इंसान द्वारा परमेश्वर के चुने हुए लोगों का मार्गदर्शन, सिंचन और पोषण किया जाता है, तब भी वे लोग सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अलावा किसी अन्य को नहीं मानते या किसी अन्य का अनुसरण नहीं करते हैं और परमेश्वर के वचनों और काम को स्वीकार करते और उनका पालन करते हैं। यह एक तथ्य है जिसे कोई नकार नहीं सकता। अंत के दिनों में देहधारी परमेश्वर के अवतरण और काम की वजह से, सभी धार्मिक संप्रदायों में प्रभु के कई सच्चे विश्वासियों ने अंततः परमेश्वर की वाणी सुनी है, देखा है कि प्रभु यीशु पहले ही आ और चुका है, परमेश्वर के घर से शुरू करके न्याय का कार्य कर चुका है और उन सभी ने पुष्टि की है कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही लौटकर आया प्रभु यीशु है- और परिणामस्वरूप, उन्होंने उसके अंत के दिनों के कार्य को स्वीकार कर लिया है। जो लोग सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन द्वारा जीते जाते हैं, वे उसके नाम के अधीन हो जाते हैं और सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के सभी चुने हुए लोग सर्वशक्तिमान परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं, उसका अनुसरण, आज्ञा-पालन और उसकी आराधना करते हैं। चीन के चुने हुए लोग ऐसे पहले लोग थे जिन्होंने परमेश्वर के न्याय और ताड़ना के कार्य का अनुभव किया जिन्होंने उसके धार्मिक स्वभाव को समझा, उसका प्रताप और क्रोध देखा। इसलिए वे पूरी तरह से परमेश्वर वचन द्वारा जीते जा चुके हैं और वे सर्वशक्तिमान परमेश्वर के सामने दंडवत हो गए हैं। वे परमेश्वर के वचन के न्याय और ताड़ना को मानने और स्वीकार करने के इच्छुक हैं। उन्होंने सचमुच प्रायश्चित किया है और वे बदल चुके हैं। इस प्रकार, उन्होंने परमेश्वर का उद्धार प्राप्त कर लिया है।


क्योंकि सर्वशक्तिमान परमेश्वर द्वारा व्यक्त किए गए वचन मानवजाति को बचाने के लिए परमेश्वर की प्रबंधन योजना के रहस्यों का खुलासा करते हैं, परमेश्वर के चुने हुए लोगों को, परमेश्वर के वचनों के खुलासे से समझ में आया कि हर युग में परमेश्वर का नाम नया होता है, और उसका नया नाम इस बात का प्रतीक है कि परमेश्वर नए काम कर रहा है, और इसके अलावा, यह कि परमेश्वर प्राचीन युग को समाप्त कर रहा है और एक नया युग आरंभ कर रहा है। परमेश्वर द्वारा नया नाम रखने का अर्थ बहुत महान और गहन है! इसमें परमेश्वर के काम की महत्ता समाहित है। परमेश्वर युग को बदलने और उस युग के अपने काम का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपने नाम का उपयोग करता है, साथ ही वह स्वभाव के लिए करता है जो वह उस युग में व्यक्त करता है। व्यवस्था के युग में, व्यवस्थाएँ और आज्ञाएँ जारी करने और पृथ्वी पर मानवजाति के जीवन का मार्गदर्शन करने के लिए उसने यहोवा के नाम का उपयोग किया। यहोवा नाम ने परमेश्वर के प्रतापी और क्रोधी स्वभाव का प्रतिनिधित्व किया, और यह कि वह इंसान पर दया भी कर सकता है और उसे शाप भी दे सकता है। अनुग्रह के युग में, उसने मानवजाति को छुटकारा दिलाने वाला काम करने और अपने दयालु और प्रेमपूर्ण करुणामय स्वभाव को व्यक्त करने के लिए यीशु के नाम का उपयोग किया। राज्य के युग के आगमन के साथ, उसने परमेश्वर के घर से शुरू करते हुए न्याय का कार्य करने, मनुष्य को शुद्ध करने, उसे बदलने, उसे बचाने और इंसान द्वारा अपमान सहन न करने वाले अपने धार्मिक और प्रतापी स्वभाव को व्यक्त करने के लिए सर्वशक्तिमान परमेश्वर के नाम का उपयोग किया है। परमेश्वर का नया नाम ऐसा नहीं है जिसे मानव द्वारा मनमाने ढंग से पुकारा जाता है, बल्कि अपने काम की आवश्यकताओं के कारण परमेश्वर ने स्वयं रखा था। कार्य के प्रत्येक चरण में परमेश्वर द्वारा रखे जाने वाले नाम की जड़ें बाइबिल में है, और उस नाम की भविष्यवाणी बाइबल में प्रकाशितवाक्य की पुस्तक में बहुत समय पहले ही करदी गई थी जो प्रभु यीशु तब रखेगा जब वह अंत के दिनों में वापस आएगा : "जो जय पाए उसे मैं अपने परमेश्‍वर के मन्दिर में एक खंभा बनाऊँगा, और वह फिर कभी बाहर न निकलेगा; और मैं अपने परमेश्‍वर का नाम और अपने परमेश्‍वर के नगर अर्थात् नये यरूशलेम का नाम, जो मेरे परमेश्‍वर के पास से स्वर्ग पर से उतरनेवाला है, और अपना नया नाम उस पर लिखूँगा" (प्रकाशितवाक्य 3:12)। "प्रभु परमेश्‍वर, जो है और जो था और जो आनेवाला है, जो सर्वशक्‍तिमान है, यह कहता है, 'मैं ही अल्फ़ा और ओमेगा हूँ'" (प्रकाशितवाक्य 1:8)। "फिर मैं ने बड़ी भीड़ का सा और बहुत जल का सा शब्द, और गर्जन का सा बड़ा शब्द सुना: 'हल्‍लिलूय्याह! क्योंकि प्रभु हमारा परमेश्‍वर सर्वशक्‍तिमान राज्य करता है'" (प्रकाशितवाक्य 19:6)। राज्य के युग में सर्वशक्तिमान परमेश्वर का नाम प्रकाशितवाक्य की पुस्तक की भविष्यवाणियों को वास्तव में पूरा करता है। परमेश्वर सर्वशक्तिमान है, उसी ने सब चीजों का सृजन किया, वही उन पर शासन करता है और वही प्रथम और अंतिम है; अंत के दिनों में परमेश्वर सत्य व्यक्त करने और परमेश्वर के घर से शुरू होने वाले न्याय के कार्य को करने के लिए सर्वशक्तिमान परमेश्वर नाम का इस्तेमाल करता है। तभी से, लोगों ने देहधारी परमेश्वर को सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहना शुरू कर दिया और लोग देहधारी मसीह को भी व्यावहारिक परमेश्वर कहने लगे। और इस प्रकार सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया का नाम पड़ा।


जब साम्राज्य का सुसमाचार मुख्यभूमि चीन में फैला, तो परमेश्वर ने संपूर्ण सृष्टि में आत्मा के समस्त कार्य को पुनः प्राप्त किया और इसे लोगों के उस समूह पर संकेन्द्रित किया जिसने अंत के दिनों के परमेश्वर के काम को स्वीकार कर लिया था, और उन पर जो पूर्वनियत थे और परमेश्वर द्वारा चुने गए थे और ईमानदारी से सच्चे मार्ग की खोज में थे। क्योंकि पवित्र आत्मा का काम स्थानांतरित कर दिया गया था, इसलिए सभी संप्रदायों ने पवित्र आत्मा के काम को खो दिया और एक बंजर भूमि बन गए, और लोगों के पास सत्य के मार्ग को खोजने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं रहा। इसने बाइबिल में की गई भविष्यवाणी को साकार किया है, "ऐसे दिन आते हैं, जब मैं इस देश में महँगी करूँगा; उस में न तो अन्न की भूख और न पानी की प्यास होगी, परन्तु यहोवा के वचनों के सुनने ही की भूख प्यास होगी" (आमोस 8:11)। पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में, विभिन्न संप्रदायों के जिन लोगों ने सत्य का अनुसरण किया और वास्तव में परमेश्वर पर विश्वास किया, वे मसीह विरोधियों और दुष्ट नौकरों के प्रतिबंधों और बाधाओं को तोड़कर बाहर आ गए, और अंततः उन्होंने परमेश्वर की वाणी को पहचाना और अधिकाधिक लोग परमेश्वर के सिंहासन के सामने लौट आए। हर जगह सभी धर्मों के एक होने और सभी राष्ट्रों के इस पर्वत की ओर प्रवाहित होने के दृश्य दिखाई दिदे। जैसे ही सभी संप्रदायों के ऐसे लोग जिन्हें वास्तव में परमेश्वर में विश्वास था बड़ी संख्या में लौट आए, तो अधिकांश संप्रदाय ढह गए और लंबे समय से उनका अस्तित्व नाम-मात्र का ही रह गया है। परमेश्वर के कार्य के कदमों को कौन रोक सकता है? परमेश्वर के चुने हुए लोगों को परमेश्वर की ओर लौटने से कौन बाधित कर सकता है? ऐसा लगता थामानो पूरे धार्मिक समुदाय को सीधा कर दिया गया हो। लौटने की धारा तेजी से हिलोरें लेती हुई लहरों की तरह थी—परमेश्वर के कार्य की राह में कोई भी शक्ति रुकावट नहीं बन सकती! रुकावट बन सके लेकिन जबसे सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने प्रकट होकरअपना काम शुरू किया, तभी से सीसीपी सरकार सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया को अनवरत रूप से उत्पीड़ित करती आ रही है। वह बुरी तरह से अंत के दिनों के मसीह का पीछा कर रही है, परमेश्वर के अनुयायियों और उसकी गवाही देने वालों का पीछा कर रही है, और परमेश्वर के चुने हुए लोगों का निर्दयतापूर्वक उत्पीड़न करके, परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। उसने इस बात की योजना बनाने के लिए कि कैसे सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया को समाप्त किया जाए, कई आपातकालीन बैठकें बुलाई हैं। 

इसने कई गुप्त दस्तावेज़ तैयार और जारी किए हैं और विभिन्न उपाय शुरू किए हैं जो नीच और शैतानी हैं जैसे सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया को अपमानित करते हुए हर जगह नोटिस लगाना, सार्वजनिक नोटिस जारी करना, जान-बूझकर अफ़वाहें गढ़ने, लांछन और झूठे आरोप लगाने के लिए टेलीविजन, रेडियो, अख़बारों, इंटरनेट और अन्य मीडिया का उपयोग करना; बलपूर्वक लोगों को बुरी शिक्षाएँ देकर और उन्हें भ्रमित करके उनका मतपरिवर्तन करना, दिमाग घुमाना और उन पर अपने विचार थोपना; पर्यवेक्षण और नियंत्रण के लिए थ्री-सेल्फचर्च का उपयोग करना, खुलेआम जाँच करने और गुप्त रूप से पूछताछ करने के लिए जासूसों को भेजना, जमीनी-स्तर पर नियंत्रण रखना, पड़ोसियों के जरिए निगरानी करवाना, और बड़े पुरस्कार का वादा करके लोगों को शिकायत दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित करना; लोगों के घरों की मनमाना तलाशी लेना, उनके घरों को लूटना और उनकी संपत्ति जब्त करना, जुर्मानों के जरिये धन ऐंठना और अनुचित साधनों से धन संचित करना; परमेश्वर के चुने हुए लोगों की गुपचुप गिरफ्तारी करना, मनमाने ढंग से उन्हें श्रम शिविरों में रोक कर रखना और कैद करना, यातनाएँ देकर उनसे अपराध-स्वीकार करवाना, शरीर और दिमाग को तहस-नहस करना, जीवित लोगों के अंग निकाल लेना और दंडाभाव से लोगों को पीट-पीट कर मार डालना; यहाँ तक कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया को दबाने के लिए सशस्त्र पुलिस और सैनिकों की नियुक्त करना; इत्यादि। सीसीपी सरकार ने सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के ईसाइयों—परमेश्वर के चुने हुए लोगों—को अमानवीय रूप से गिरफ्तार किया और सताया है, जिसके कारण उन्हें अपनी संपत्ति की अनैतिक डकैती और भौतिक एवं आध्यात्मिक यातनाएँ और दुःख भुगतने पड़े, यहाँ तक कि कई लोगों की तो मृत्यु भी हो गई। सरकार के कुकृत्य भयावह रहे हैं। जैसा कि लिखित दस्तावेज़ हैं, मई, 2020 तक कम से कम एक सौ चौंसठ ईसाइयों को यातना देकर मार डाला गया है। उदाहरण के लिए शी योंगजियांग (पुरुष, 43 वर्षीय) सुईजी काउंटी, एन्हुई प्रांत के वुगऊ टाउन के एक ईसाई को 30 अप्रैल 1997 को सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और उसे इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गयी। 10 मई को, जब शी के परिवार ने शवदाह में उसका शरीर देखा, तो उसका पूरा शरीर नीला पड़ चुका था और खून में सना हुआ था, और सिर में घातक चोट के निशान थे। ये ऐझोंग (पुरुष, 42 वर्ष), शुयांग काउंटी, जियांग्सू प्रांत के एक मसीही, को 26 मार्च 2012 को कलीसिया के लिए माल खरीदते समय सीसीपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। तीसरे दिन, उसे पीट-पीट कर मार डाला गया। जियांग गुइझी (महिल, 46 वर्ष, उस समय सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया का एक वरिष्ठ नेता), पिंग्यू काउंटी के क्विंग्हे जिले, हेनान प्रांत के एक मसीही को 4 जनवरी, 2013 को ज़िन्मी शहर, हेनानप्रांत में सीसीपी पुलिस द्वारा गुप्त रूप से गिरफ्तार और कैद कर लिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने एक अवैध अदालत स्थापित की और अपराध-स्वीकरण निकालने के लिए यातना का उपयोग किया। पुलिस द्वारा किए गए शारीरिक शोषण के परिणामस्वरूप 12 फरवरी की सुबह-सुबह जियांग की मृत्यु हो गई... इस से परे, सीसीपी पुलिस द्वारा दसियों हजार अन्य मसीहियों को भी गिरफ्तार और कैद किया गया है। कुछ को ड्रग्स के इंजेक्शन दिए गए और उनमें सीजोफ्रेनिया विकसित हो गया; कुछ लोग यातना के द्वारा इतनी बुरी तरह से अपंग हो गए कि वे स्वयं की देखभाल करने में असमर्थ रहे; कुछ को श्रम शिविरों में कैद किया गया, और उनकी रिहाई के बाद सीसीपी सरकार द्वारा उन पर निगरानी रखी जाती थी और उन्हें उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता से वंचित रखा जाता था। 

अपरिष्कृत आँकड़ों के अनुसार, 2011 से 2013 तक के दो अल्प वर्षों में, परमेश्वर के चुने हुए 3,80,380 लोगों को मुख्य भूमि चीन में सीसीपी सरकार द्वारा गिरफ्तार किया और हिरासत में लिया गया था। इन लोगों में से, 43,640 ने अवैध रूप से पूछताछ के दौरान सभी प्रकार की यातनाएँ सहीं; 1,11,740 पर विभिन्न आरोप लगवाए गए थे और उनसे बेशर्मी से 243,613,000 RMB से अधिक जुर्माना लिया या जबरदस्ती वसूला गया; 35,330 ने अपने घर लुटवाए, और सार्वजनिक सुरक्षा अंगों और उनके अधीनस्थों के द्वारा कम से कम 1,000,000,000 RMB (कलीसिया को चढ़ावे और व्यक्तिगत संपत्ति सहित) बलात् और आधारहीन ढंग से जब्त कर लिए गए या पुलिस अधिकारियों द्वारा जेब में रख लिए गए थे। जब सीसीपी सरकार की गिरफ्तारी और सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के मसीहियों के उत्पीड़न की बात आती है, तो ये मोटे -मोटे आँकड़े हैं, और जब सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के सभी मसीह लोगों की बात आती है, तो वे हिमशैल का सिर्फ एक शीर्ष हैं। वास्तव में, जब से सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने अपना काम शुरू किया, तब से परमेश्वर की कलीसिया के अनगिनत मसीहियों को सीसीपी सरकार द्वारा गिरफ्तार किया, सताया, छिपाया गया, अथवा उन पर निगरानी रखी गई है। इसने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कलीसिया को रक्त पिपासा से दबाने के लिए मुख्यभूमि चीन को आतंक की दुनिया में बदलते हुए हर क्रूर साधन का उपयोग किया। इसके अलावा, सभी संप्रदायों द्वारा कलीसिया को भी कलंकित, निंदित किया गया और उस पर हमले किए गए। यह तुरंत दूर-दूर तक फैली अफवाहों और हर तरह के कलंक, दुर्व्यवहार और अपशब्दों के तूफान का कारण बना। पूरा समाज और धार्मिक समुदाय सभी प्रकार के प्रतिकूल प्रचार से भर गए। सच्चे परमेश्वर के प्रति भ्रष्ट मानवता का प्रतिरोध और सच्चे मार्ग का उत्पीड़न अपनी चरम पर पहुँच गया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने